Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

समतामूलक समाज के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उनके विचार आज भी प्रासंगिक: नीरज त्रिपाठी

sv news


यमुनापार जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण राशि देने के साथ-साथ सेवा का संकल्प लिया 

प्रयागराज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा जिला कार्यालय में ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल ने की। मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अमरनाथ यादव रहे। इस अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर पंडित जी को नमन किया तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

sv news

मुख्य अतिथि नीरज त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय इतिहास पुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्र-निर्माण और समतामूलक समाज की अवधारणा को जीवनभर आगे बढ़ाया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर राष्ट्र सेवा को अपना ध्येय बनाया और अंततः राष्ट्रहित में अपने प्राणों का समर्पण कर दिया। वे गुणवत्ता और मेधा के आधार पर समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के पक्षधर थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित जी की सोच को धरातल पर उतारते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनके सपनों को साकार कर रहे हैं।

जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वदेशी विचारधारा के प्रतीक थे। उन्होंने लघु उद्योग आधारित विकसित भारत का सपना देखा था, जिसे आज केंद्र सरकार साकार करने की दिशा में अग्रसर है। अध्यक्षीय सम्बोधन में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव रखी। उनकी दूरदर्शी सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,  जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही चेक के माध्यम से स्वैच्छिक समर्पण राशि देते हुए सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने संगठन के माध्यम से सेवा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, अजीत प्रताप सिंह, ज्ञान सिंह पटेल,जय सिंह पटेल,अशोक पाण्डेय, प्रकाश शुक्ल राजेश धनगर, सतीश विश्वकर्मा, राजमणि पासवान, डाँ. देवी सिंह, सुभाष तिवारी, अनिल मिश्र सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad