Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

किसानो, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट है: राजेश शुक्ल

 

sv news

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे “विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में मजबूत कदम” बताया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है। बजट में कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देकर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि गांव, गरीब और किसान भाजपा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता हैं।

श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेस-वे, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधान उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। युवाओं के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने वाली योजनाएं प्रदेश के भविष्य को मजबूत करेंगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करने वाला है। इससे प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में विकास की नई गति मिलेगी और प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बजट पर कहा उत्तर प्रदेश का यह बजट 2026-27 राज्य के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भर भारत और अंत्योदय की भावना को समर्पित एक दूरदर्शी बजट है। यह बजट किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाते हुए विकसित उत्तर से विकसित भारत की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा। यमुनापार के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बजट पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad