Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कीडगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

sv news

प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। थाना कीडगंज में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक थाना परिसर में सहायक पुलिस आयुक्त राजीव यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर नवनियुक्त थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि पीस कमेटी के सदस्य पुलिस प्रशासन के अभिन्न सहयोगी होते हैं। उन्होंने कहा कि होली, रमज़ान अथवा अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान यदि पूर्व में किसी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या उत्पन्न हुई हो, तो उसकी जानकारी समय रहते पुलिस प्रशासन को दी जाए, ताकि अग्रिम रूप से प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने आगामी होली पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र में निर्धारित होलिका दहन स्थलों की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित पार्षदों व्यापारियों से प्रत्येक होलिका दहन स्थल का विवरण उपलब्ध कराने को कहा, जिससे सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित योजना बनाई जा सके।

साथ ही उन्होंने नगर निगम से समन्वय स्थापित करते हुए साफ-सफाई, कूड़ा उठान, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए पार्षदगणों से विशेष आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है।

बैठक में संदीप यादव उप निरीक्षक, भूपेंद्र यादव उपनिरीक्षक, अनूप वर्मा उप निरीक्षक, तौफीक आलम, नितिन सिंह अजय वर्मा कांस्टेबल एवं पार्षद कीडगंज ,विकास गुप्ता ,दिनेश गुप्ता ,जगमोहन गुप्ता अंकुर त्रिपाठी ,सत्येंद्र त्रिपाठी आदित्य अंकित अकिउर रहमान ,मकसूद प्रिंस कुमार व्यापार मंडल कीडगंज एवं पीस कमेटी के सहित सभी धर्मों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना तथा पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad