Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शुआट्स छात्र छात्राओं ने दिखाया जलवा, प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज स्थित सैम हिग्गिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज, जिसे पहले इलाहाबाद एग्रीकल्चरल इंस्टीट्यूट के नाम से जाना जाता था, में 2026 का ‘एक्सप्रेशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों के छिपे हुए टैलेंट को उजागर करने और उनकी शख्सियत के विभिन्न पहलुओं को सामने लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा आयोजित फैशन शो मुख्य आकर्षण रहा।

sv news


कार्यक्रम की शुरुआत डीन और अन्य विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में की गई, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अपनी प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, डिबेट, डांस प्रतियोगिता, फैशन शो और रिबंध लेखन जैसे कई एक्टिविटीज़ का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी कला और हुनर को दर्शाया, जिससे उनकी आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई।

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार, डॉ. आइरा विलास आशीष लाल ने इस अवसर पर कहा कि, यह पहल छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस तरह के प्लेटफार्म उन्हें न केवल अपने अकादमिक ज्ञान को बल्कि उनकी अन्य प्रतिभाओं को भी उजागर करने का मौका देता है। वर्तमान में, भारत में शिक्षा के दबाव के कारण कई छात्रों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है, और यह कार्यक्रम उनके लिए एक बेहतर मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास निर्माण का जरिया बन सकता है।

उन्होंने आगे कहा, ष्हमारा उद्देश्य है कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लें ताकि उनका समग्र व्यक्तित्व विकास हो सके। यह कार्यक्रम उन्हें उनके सपनों को पूरा करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।

एक्सप्रेशन 2026 ने न केवल छात्रों को एक मंच प्रदान किया, बल्कि उनके माता-पिता को भी यह संदेश दिया कि उनकी संतान में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अन्य भी कई क्षमताएं हैं जिन पर वे ध्यान दे सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad