Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

sv news

निवेश और व्यापार को मिलेगा नया विस्तार

लखनऊ। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद इंटरनेट मीडिया ‘एक्स’ पर तस्वीरे पोस्ट कर इस मुलाकात को महत्वपूर्ण बताया है। प्रधानमंत्री वांग ने अपने संदेश में लिखा कि उत्तर प्रदेश भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य है और देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में शामिल है। सिंगापुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें अत्यंत खुशी हुई।

वांग ने उल्लेख किया कि सिंगापुर की कई कंपनियां उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से लाजिस्टिक्स, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच व्यापार और निवेश के क्षेत्र में संबंधों को और अधिक मजबूत करने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

सिंगापुर पीएम ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री योगी के साथ आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और आपसी साझेदारी को सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा हुई। अंत में वांग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल दौरे की कामना करते हुए आशा जताई कि यह यात्रा दोनों क्षेत्रों के बीच आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad