लखनऊ। होली से पहले यूपी का मौसम बदल रहा है। कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद अब मौसम गर्म होने लगा है। यूपी में बीते दो दिनों ने कानपुर का अधिकतम तापमान अधिक होने से दिन में गर्मी को बढ़ा दिया है। सोमवार को कानपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।
बात आज के मौसम की करें तो 24 फरवरी को यूपी के सभी जिलों में सुबह गुलाबी ठंडक के बाद दिन में धूप चढ़ेगी। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर सहित सभी जिलों में दिन में धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
यूपी में आज का मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगर फरवरी में तापमान ऐसी स्थिति रही तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इससे उत्पादन प्रभावित होगा। गर्मी बढ़ने से रबी की फसलों में फोर्स मैच्योरिटी की कंडीशन आने लगी है। इससे दाना पूरी तरह से पक नहीं पाता है। उत्पादन कम होने संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में पारा दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।
कानपुर का बदला मौसम, सीजन का सबसे गर्म दिन
कानपुर में अधिकतम तापमान सीजन का सर्वाधिक 29.6 डिग्री यानी 30 डिग्री के नजदीक पहुंच गया। मौसम विभाग ने दो से तीन डिग्री तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.5 था जो सोमवार को 29.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। सर्दी के सीजन का यह सबसे अधिक पारा है, पारा अधिक होने से नमी का प्रतिशत धीरे-धीरे कम होने लगा है। वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली वद्धि हुई है।
पारा 11.6 डिग्री से 11.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। सबसे कम रात का पारा अयोध्या का 10.5 डिग्री रहा। फतेहपुर में 11.2 और बाराबंकी में 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद कानपुर नगर, गोरखपुर और फुरसतगंज में पारा 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
