Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सेंट कोलंबस ग्रुप आफं स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

sv news

हनुमानगंज, प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के हनुमानगंज शाखा का वार्षिकोत्सव बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर प्रशांत कांडपाल और विशिष्ट अतिथि शशांक सिंह  के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीपार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। गीत, नाटक,नृत्य भाषण इत्यादि कार्यक्रमों से बच्चों ने समाज को अनेक सन्देश देने का प्रयास किया। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने अभिभाषण में बच्चों के कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की तथा ये बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रदर्शित करतें हैं। अभिभावकों द्वारा बच्चों के कार्यक्रम की खूब सराहना की गई।

आकृति,सोनाक्षी,इक्षा, अंशुमान, लकी, श्रद्धा,साक्षी,आर्यन, रुद्रांश, अंशिका, सुदीक्षा, जैस, स्वास्तिक, प्रथम, जारा, फलक, अब्दुला, अबू, अविका, नित्य, काव्या, कृष्णिका, सृष्टि, आदर्श, सोनाक्षी, अनन्या,खनक, प्रांजल, आराध्या,आयशा, प्रियांशी, आकृति, आझिक, आर्यन, शुभम, दिव्यांश, वामिका, अनंत,अमित,अभिनव, आयुष, प्रियांशु, पीयूष,इत्यादि बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

हनुमानगंज शाखा के प्रधानाचार्य कैप्टन एस एन दुबे एवं शिक्षक शिक्षिकाओं में कोऑर्डिनेटर प्रज्ञात सहित अभिषेक, रचना, अंशु, ईशा, उन्नति, फातमीन, श्वेता, खुशबू, मानशी, श्रेया सहित सभी सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति रही। अंत में प्रधानाचार्य  ने सभी शाखाओं से आए हुए प्रधानाचार्य और अतिथियों,अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन हर्षिता और श्वेता ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad