Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

वनिता आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व पर रुद्राभिषेक के साथ प्रसाद वितरण

sv news

झूंसी, प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। 3 जनवरी से 15 फरवरी सेक्टर नंबर पांच काली सड़क स्थित अखिल भारतीय वनिता आश्रम कानपुर द्वारा संचालित माघ मेला शिविर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा महा शक्ति यज्ञ एवं रुद्राभिषेक के साथ विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शिविर व्यवस्थापक महंत ऋषि स्वरूप महाराज ने बताया कि कानपुर द्वारा संचालित संस्था 40 वर्षों से माघ मेला क्षेत्र में आम जनमानस के कल्याण के लिए, हवन अनुष्ठान एवं उनके जीवन को सुख समृद्धि बनाने के लिए भगवान शिव महाशक्ति यज्ञ का आज समापन हुआ। विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं द्वारा महा रुद्राभिषेक हवन अनुष्ठान के साथ कराया गया। शिविर संचालिका वनिता ने बताया कि संस्था का उद्देश्य साधु संतों एवं श्रद्धालुओं की सेवा भावना है। उन्होंने माघ मेला में पुलिस प्रशासन एवं होमगार्ड , सफाई कर्मियों का आभार प्रकट किया जिन्होंने निरंतर कैंप में अपनी सेवा प्रदान किया ‌।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad