Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

देवर ही निकला भाभी का क़ातिल दोस्त संग मिलकर की हत्या

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। फूलपुर थाना क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव में हुई विवाहिता सीमा देवी की हत्या के मामले में पुलिस जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतका का कोई बाहरी नहीं बल्कि उसका देवर ही भाभी का कातिल निकला। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए उसे प्लास्टिक की बोरी में भरकर गांव के कुएं में फेंक दिया गया था।

थाना फूलपुर पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र संगमलाल, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम बलिकरनपुर, थाना फूलपुर को जोगियाशेखपुर नहर के पुलिया से रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 29 जनवरी 2026 को सीमा देवी के घर से अचानक गायब होने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी दौरान गांव में एक कुएं से बदबू आने की सूचना मिली। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से जब कुएं की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक की बोरी में बंधा एक सड़ा-गला शव बरामद हुआ। बाद में शव की पहचान सीमा देवी के रूप में की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि सीमा देवी की हत्या उसके देवर प्रदीप कुमार ने अपने एक साथी पप्पू मुसहर उर्फ रामसजीवन के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की नीयत से बोरी में भरकर कुएं में डाल दिया गया।

30 जनवरी 2026 को मृतका की मां शांति देवी की तहरीर पर थाना फूलपुर में मुकदमा संख्या 40/2026 धारा 103(1)/238/61(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी प्रदीप कुमार को चिन्हित किया।

01 फरवरी 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad