Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महाशिवरात्रि पर्व पर होगा शिव महाशक्ति यज्ञ का समापन

 

sv news

झूंसी, प्रयागराज। अखिल भारतीय वनिता आश्रम भारतीय दर्शन एवं संस्कृति संस्थान ट्रस्ट कानपुर द्वारा संचालित माघ मेला शिविर 3 जनवरी से 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल भंडारें के साथ समापन होगा । यह शिविर उत्तरी पटरी काली सड़क सेक्टर नंबर 5 माघ मेला क्षेत्र  में 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व पर शिव शक्ति महायज्ञ आयोजन किया जा रहा है। जो अभी जारी है। प्रतिदिन अनुष्ठान में लाखों की संख्या में आहुतियां दी जाती  है। शिविर व्यवस्थापक महंत ऋषि स्वरूप महाराज ने बताया कि पिछले  40 वर्षों से कानपुर द्वारा संचालित अखिल भारतीय वनिता आश्रम भारतीय दर्शन एवं सांस्कृति संस्थान ट्रस्ट द्वारा आम जनमानस के कल्याण के लिए एक माह  तक आध्यात्मिक धर्म क्षेत्र माघ मेला में आम जनमानस के कल्याण के लिए महायज्ञ सत्संग हवन एवं भंडारे का आयोजन प्रतिदिन किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर प्रसाद पा रहे हैं। माघ मेला में कई संस्थाएं जहां  वे अपने गंतव्य स्थानों जा चुके है । तो वहीं अखिल भारतीय वनिता आश्रम महाशिवरात्रि तक आम जनमानस के लिए वरदान साबित हो रहा है। गरीबों और अहसाहयों के लिए भरपेट भोजन की व्यवस्था संस्थान प्रतिदिन  चलाए जा रहा है। तो वही माघ मेला क्षेत्र में संगम क्षेत्र में स्नान करने वाले लोगों को रहने की व्यवस्था निशुल्क प्रदान कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad