Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

चांदी की चमक ने बिगाड़ा बाजार का बजट, स्मार्ट टीवी और मोबाइल हुए महंगे

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  चांदी की कीमतों में आई भारी तेजी ने अब इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। एक महीने के दौरान स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन और होम एप्लायंसेज की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

चांदी की कीमतों में आई भारी तेजी ने अब इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। एक महीने के दौरान स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन और होम एप्लायंसेज की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कच्चे माल की लागत बढ़ने से न केवल उत्पादों के दाम बढ़े हैं बल्कि बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से कारोबार में भी गिरावट देखी जा रही है।

तकनीकी रूप से चांदी बिजली की सबसे अच्छी सुचालक है। लैपटॉप और स्मार्ट टीवी के मदरबोर्ड और सर्किट में चांदी का उपयोग किया जाता है। टच स्क्रीन और उच्च गुणवत्ता वाले सेंसर्स में भी चांदी एक महत्वपूर्ण घटक है। चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से कंपनियों की इनपुट कॉस्ट (उत्पादन लागत) बढ़ गई है, जिसे अब ग्राहकों की ओर ट्रांसफर किया जा रहा है।

नामी मोबाइल कंपनी ने डीलरों को दिए जाने वाला मार्जिन ही कम कर दिया है। इसी तरह कुछ अन्य कंपनियों ने अपने रेट पांच से दस फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। मोबाइल फोन के कारोबारी विपिन गुप्ता का कहना है कि चांदी के दाम बढ़ने से मोबाइल कंपनियों ने बीते एक माह के दौरान मोबाइल के दाम में वृद्धि की है। जो मोबाइल 15 हजार का था वह 16 से 17 हजार में बिक रहा है।

बाजार पर पड़ रहा दोहरा असर

इलेक्ट्रॉनिक बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में वृद्धि का असर सीधे बिक्री पर पड़ा है। बीते 30 दिनों में अलग-अलग ब्रांड्स ने उत्पादों की कीमतों में तीन से सात फीसदी तक का इजाफा किया है। केके सेल्स के प्रोपराइटर केके श्रीवास्तव कहते हैं कि कीमतें बढ़ने के कारण मध्य वर्ग के ग्राहकों ने खरीदारी टाल दी है। इससे स्टोर के टर्नओवर में कमी आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad