Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

आजादी के बाद अब तक का सबसे बेहतरीन बजट है: केशव मौर्य

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)।  जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को बजट 2026 पर आयोजित हुए युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता सम्मिलित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बजट 2026 आजादी के बाद अब तक का सबसे बेहतरीन बजट है। बजट को लेकर युवाओं में उत्साह है। युवाओं से आह्वाहन है कि वे रोजगार पाने वाला ही नहीं रोजगार देने वाला भी बनें। देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर है। दुनिया के बड़े बड़े निवेशक भारत और उत्तर प्रदेश आना चाहते हैं। चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के कारण बड़ा बड़ा निवेश आ रहा है। सड़क, रेल, हवाई नेटवर्क अच्छा है। और अब जलमार्ग नेटवर्क भी मजबूत होने जा रहा है जिसके तहत प्रयागराज से हल्दिया तक का जलमार्ग शुरू होने जा रहा है जिसके कारण बड़े पैमाने पर निवेश आयेगा और रोजगार मिलेगा। इन सबसे विकसित भारत 2047 जिसका लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा है उसको प्राप्त करने में सफल रहेंगे। 

मीडिया से बातचित के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार चुनाव से लौटने व तेजस्वी के हारने के बाद अखिलेश यादव बहुत फ्रस्ट्रेशन(तनाव) में हैं। और इसीलिए वे ऊल जलूल बयान दे रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार का बजट इतना शानदार है कि उन्हें 2027 क्या 2047 तक धुंधलापन दिखाई दे रहा है। सत्ता के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने तो देख सकते हैं लेकिन सत्ता नहीं प्राप्त कर सकते इसलिए बौखलाए हुए हैं। अखिलेश यादव द्वारा भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार युक्त सरकार बताने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन्होंने (अखिलेश यादव) आतंकवादियों के मुकदमें वापस लिए उन्हें क्या कहा जाए। वे आतंकवादियों के समर्थक मुख्यमंत्री रहे। जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने तुष्टिकरण का काम किया। दलितों पिछड़ों के दमन का काम किया। भर्तियों में भ्रष्टाचार करने जमीनों पर कब्जा करवाने का काम किया। थाने गुंडे और माफिया किस्म के विधायक सांसद चलाते थे। उनके कार्यकाल में जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान जिला नहीं चला पाया। थानेदार थाना और एसडीएम तहसील नहीं चला पाया। ऐसी अराजकता उत्तर प्रदेश को स्वीकार्य नहीं थी इसलिए जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंका। 2017, 2022 के बाद 2027 में तीसरी बार भी हम(भाजपा) जीतेंगे। वाराणसी के दालमंडी पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव द्वारा सवाल उठाए जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा मुस्लिम तुष्टिकरण नहीं करती विकास करती है। जिसे उजाड़ा जाता है उसे बसाया भी जाता है। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि देश के दुश्मनों के साथ फोटो खिंचाने वाले का नाम है राहुल गांधी। कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में घुसकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। वन्देमातरम गान की अनिवार्यता पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हैं और भारत में यदि रहना है तो वन्देमातरम कहना है। 

महानगर अध्यक्ष ने भेंट किया मिष्ठान

केंद्र व प्रदेश सरकार के बजट 2026 पर खुशी जताते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मिष्ठान भेंट कर बजट 2026 के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल भी मौजूद रहे। 

इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा काशी क्षेत्र अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, महापौर गणेश केसरवानी, डॉ वीके सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पप्पू पांडेय, यमुनापार अध्यक्ष सुधाकर पांडेय, गंगापार अध्यक्ष नवीन पटेल, विधायक दीपक पटेल, सुरेंद्र चौधरी, गुरुप्रसाद मौर्य, उत्तर मौर्य, अनामिका चौधरी, रणजीत सिंह, राजेश गोंड , राजेश केसरवानी,पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, श्याम कृष्ण पाण्डेय, शुभम पांडेय बालाजी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad