Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप

SV News

छात्रा समेत छह छात्रों पर परेशान करने का आरोप

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के जार्जटाउन में प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। उसके पिता फतेहपुर में होमगार्ड हैं। परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए साथ में कोचिंग पढ़ने वाली एक छात्रा समेत छह छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से फतेहपुर के रहने वाले विनोद कुमार गिरि का पुत्र अभिषेक प्रताप (17) का शव शनिवार को जार्जटाउन स्थित उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। रोते बिलखते परिजन भी पहुंचे। पिता ने बताया कि बेटे के साथ में कोचिंग में पढ़ने वाली एक लड़की से बेटे की दोस्ती थी। बाद वह में लड़की ब्लैकमेल करने लगी और मुकदमे में फंसाने के लिए धमकी दे रही थी। इसके चलते अभिषेक काफी अवसाद में था। छात्रा समेत साथ में कोचिंग पढ़ने वाले छह छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad