Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

टाउन स्पोर्ट्स क्लब फूलपुर ने जीता प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

sv news

फूलपुर में एक दिवसीय ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू

प्रयागराज (राजेश सिंह)। स्थानीय तहसील फूलपुर के अंतर्गत विजय लक्ष्मी पंडित इंटर कॉलेज के प्रांगण में टाउन स्पोर्ट्स क्लब फूलपुर के सौजन्य से डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन(डीवीए),प्रयागराज की देखरेख में एक दिवसीय ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल कोच बी.एल.यादव ने फीता काटकर खेल प्रारंभ करने की घोषणा की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच टाउन स्पोर्ट्स क्लब फूलपुर और स्पोर्टिंग क्लब फाफामऊ के बीच खेला गया। जिसमें टाउन स्पोर्ट्स क्लब फूलपुर ने स्पोर्टिंग क्लब फाफामऊ को 25 - 19 व 25 - 22 अंकों से हराकर प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीत लिया। आयोजन समिति की ओर से अनिल कुमार ने प्रतियोगिता में पधारें सभी अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी सैयद जाकिर व सैयद फजल ने टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज द्वारा नामित पर्यवेक्षक फूलचंद गुप्ता नेशनल रेफरी की देखरेख में संपन्न हुआ। वहीं प्रतियोगिता के खेले गए अन्य मैचों में बाबू इलेवन क्लब आजमगढ़ ने युवा स्पोर्टिंग क्लब गंगापुर को 25 - 21 व 25 - 23 अंकों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अब्दुल अहद ने सभी का स्वागत किया। उक्त अवसर पर बदरुल हसन जैदी, जावेद अख्तर, उदय राज यादव, मो.आतिफ, फहजान राजिक, मुकेश शुक्ला, शदान, कमल यादव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad