Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी पर बनेंगे दो नए पुल, वाराणसी और एमपी की राह होगी आसान

sv news

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में आधार भूत संरचना को बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया गया है। प्रदेश सरकार के बजट से अब शास्त्री पुल और पुराने यमुना पुल के समकक्ष फोर लेन पुल बनाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

शास्त्री पुल के बगल लगभग 2500 मीटर पुल बनाने के लिए 1500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी, वहीं नैनी पुराने पुल के समकक्ष मड़ौका से करैलाबग तक पुल बनाने का बजट जल्द जारी होगा। 800 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से इस पुल का निर्माण किया जाएगा।

शास्त्री पुल के समकक्ष बनने वाले पुल से वाराणसी, गोरखपुर, भदोही, जौनपुर, बिहार और पश्चिम बंगाल की राह आसान होगी। यमुना नदी पर पुराने नैनी पुल के समकक्ष बनने वाले सिक्स लेन पुल से 10 लाख से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। मीरजापुर, मध्य प्रदेश, चित्रकूट, सोनभद्र आदि क्षेत्र की राह भी आसान होगी। 1100 मीटर पुल की दूरी होगी।

सलोरी से हेतापट्टी तक बनेगा के लिए शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया सलोरी (बघाड़ा) से हेतापट्टी तक गंगा पर फोर लेन पुल का निर्माण मई से शुरू हो जाएगा। गंगा 3200 मीटर से अधिक लंबे पुल के निर्माण में 952.93 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसके लिए 300 करोड़ रुपये की पहली किस्त शासन से जारी हो गई।

पुल बनाने की टेंडर प्रक्रिया सेतु निगम की ओर से शुरू कर दी गई है। 12 मार्च को टेक्निकल बिड खोली जाएगी। इससे पुल के निर्माण से गंगापार के सहसों, बहरिया, फूलपुर, प्रतापपुर आदि क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर की राह आसान होगी।

कुंभ-महाकुंभ में लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। स्थानीय स्तर पर सात लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित कुमार मिश्र ने बताया कि गंगा पर इस पुल का निर्माण दो माह में शुरू करा दिया जाएगा।

हाई कोर्ट पानी टंकी आरओबी का काम होगा तेज

हाई कोर्ट पानी टंकी के पास जर्जर आरओबी के निर्माण में तेजी आएगी। नया आरओबी बनाने में लगभग 52 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। शासन के पास इसका प्रस्ताव सेतु निगम ने मई 2025 में भेजा गया था। राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए बजट अब आरओबी के निर्माण में तेजी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बजट मिलने के बाद दो माह के भीतर उसका शासनादेश जारी होने की उम्मीद है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि जून तक नए आरओबी बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण दो वर्ष में पूरा किया जाएगा।

पानी टंकी के पास लगभग 60 वर्ष पहले बने आरओबी बनाया गया था। जो नए को पुराने शहर से जोड़ता है। वर्ष 2024 में लोक निर्माण विभाग ने इस आरओबी को जर्जर घोषित कर दिया था।इसके बाद चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वर्ष 2031 में कुंभ मेला लगना है, उसके पहले इसका निर्माण पूरा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad