Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

संदिग्धावस्था में सिपाही के बेटे ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

 


प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगापार में सिपाही का युवा बेटा फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना फाफामऊ के साइजिंग गली मुहल्ले में शनिवार भोर की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में लिया है।

साइजिंग गली मुहल्ले में रहने वाला 24 वर्षीय विकास उर्फ विपिन धुरिया पुत्र राजेश शुक्रवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई, फिर भी कोई उत्तर नहीं मिला। खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था।

परिवार के लोगों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर विकास को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह प्राइवेट नौकरी करता था, शादी नहीं हुई थी। विकास का पिता राजेश पुलिस विभाग में सिपाही पद पर कार्यरत हैं।

कार्यवाहक थाना अध्यक्ष फाफामऊ कंबोद सिंह सिंह ने बताया कि लिखा-पढ़ी करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विकास के कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के लिए उसका मोबाइल कब्जे में लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad