प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक टायर दुकान को निशाना बनाया। साई टायर्स के विक्रेता दिलीप कुमार केसरवानी की दुकान का शटर तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये के टायर उठा ले गए। बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए टायरों को स्कॉर्पियो में लादकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक स्कॉर्पियो वाहन दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
टायर की दुकान का शटर तोड़कर 2 लाख की चोरी
शुक्रवार, मार्च 13, 2026
0
Tags
