Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सरेराह स्कार्पियो सवार बदमाशों ने छात्रा का किया अपहरण, मचा हड़कंप

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। शुक्रवार दोपहर सरेराह बारह बजे दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मेजा के भरारी गांव के सामने इंटर की छात्रा का अपहरण कर भाग गए। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार से मार्केट कर पैदल  घर लौट रही थी। छोटी बहन रोती रही लेकिन बेखौफ बदमाश इंटर की छात्रा को जबरी अपनी गाड़ी में बैठा कर भाग गए। 

sv news


घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो ग्रामीण संग वह सड़क पर आ गए। आकरोर्षित परिजनों ने हाईवे पर चक्का जाम कर बेटी की बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय के साथ मेजा और मांडा पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई।

मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा गांव के सूर्य नारायण यादव गांव के समीप ही बिल्डिंग की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर में उनकी बड़ी बेटी इंटर की छात्रा पुष्पा यादव उम्र 17 वर्ष अपनी छोटी बहन रूपा यादव 13 वर्ष के साथ  ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार करने गई थी। बताया जाता है कि दोनों बहन पैदल ही घर लौट रही थी कि जैसे हाईवे पर भरारी गांव के सामने पहुंची वैसे ही पीछे से तेज स्पीड में ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो आ खड़ी हुई। स्कॉर्पियो से नीचे उतरे दो लोगों ने पुष्पा यादव को जबरी खींचकर स्कॉर्पियो में बैठा लिए। यह सब देख छोटी बेटी बहन रूपा यादव रोती चिल्लाती रही लेकिन बेखौफ बदमाश उसे लेकर मांडा की तरफ भाग गए। 

sv news


इसकी सूचना परिजनों को हुई तो वह ग्रामीणों संग सड़क पर आ गए। आक्रोशित परिजनों ने लक्षन चौकठा गांव के सामने हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह और मांडा इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। परिजनों की मांग है कि बेटी की बरामदगी के साथ बदमाश तत्काल गिरफ्तार किए जाएं। घटना को लेकर मां का रो रो कर बुरा हाल है। संवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad