Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

विरोधियों को फंसाने के लिए हर हथकंडा अपना रही भाजपा: अखिलेश


प्रयागराज। अपने विराेधियों को फंसाने के लिए भाजपा हर हथकंडा अपनाती है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को फर्जी तरीके से फंसाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें न्याय मिला। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी न्याय मिला। न्याय पालिका पर उन्हें पहले से ही पूरा भरोसा था।

उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार शाम पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। वे पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी द्वारा कानपुर रोड स्थित सप्लाई डिपो के पास शेरवानी इंडस्ट्रियल सिंडीकेट लिमिटेड में आयोजित रोजा इफ्तार में शामिल होने आए थे।

उन्होंने कहा कि हम त्योहारों पर एक-दूसरे के गले मिलते हैं, यही हमारी हिंदुस्तानियत है। 2027 में प्रदेश में सपा व पीडीए की सरकार बनेगी। पीड़ित, दुखी, अपमानित के साथ पीडीए खड़ी है। हर वर्ग का साथ सपा को है। सपा प्रमुख ने कहा कि सपा सरकार बनने पर प्रदेश के हर जिले का एक घोषणा पत्र होगा।

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दस साल में 60 हजार करोड़ रुपये प्रयागराज के विकास पर खर्च किए हैं, लेकिन आज भी गंगा नदी साफ नहीं हुई। यमुना नदी में गंदे नाले गिर रहे हैं। यातायात जाम बड़ी समस्या है। इलाज की सुलभ और सस्ती व्यवस्था नहीं है। सपा सरकार बनने पर इसका चौतरफा विकास होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा समाजवादी चिंतक बनने के लिए तो जेपी की फोटो और नाम का इस्तेमाल करती है और अब जेपी एनआइसी की सफाई हो रही है। तंज कसते हुए कहा कि विदाई के बाद लोग विदेश घूमने जाते हैं, लेकिन यहां तो विदाई के पहले ही कुछ लोग विदेश घूमने चले गए हैं। बोले कि डिप्टी सीएम, सीएम को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले इंजन टकरा रहे थे, अब तो डिब्बे भी टकराने लगे हैं।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ सभी को आ जाना चाहिए

ब्राह्मण विधायकों की नाराजगी को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ सभी को आ जाना चाहिए, उन्हें सम्मान दिलाने के लिए। उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है, उससे वे पीड़ित, दुखी व अपमानित हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad