Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गोवंश से टकराकर पलटी ब्रेजा कार, रोजगार सेवक समेत दो की मौत

sv news

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार एक रोजगार सेवक समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 12.30 बजे बाघराय के छेऊंगा नहर पर हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया।

कंधई क्षेत्र के कुछ लोग एक बरात में शामिल होने गए थे। इन्हीं में से एक ब्रेजा कार अचानक गोवंश के आ जाने से अनियंत्रित हो गई। उसके बाद एक स्कॉर्पियो भी आकर टकरा गई। इस हादसे में ब्रेजा कार में बैठे बिबिया करनपुर कंधई निवासी 40 वर्षीय रोजगार सेवक बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक राजमणि त्रिपाठी पुत्र श्रीराम और 35 वर्षीय ब्लॉक कर्मचारी सर्वेश गौतम पुत्र राम जन्म खूंझीकला कंधई की मौत हो गई।

इसी गाड़ी में सवार रहे कंधई क्षेत्र के ही पूरे पांडेय निवासी राजेश सरोज तथा खूंझीकला के रहने वाले प्रधान संघ के नेता प्रभाकर सिंह घायल हो गए। स्कॉर्पियो में रहे लोगों को मामूली चोट आई।

घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष बाघराय श्रवण कुमार ने बताया कि गोवंश रास्ते में आ जाने के कारण दुर्घटना हुई। दोनों घायलों को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल भेजा गया है। ब्रेजा का एयरबैग खुल जाने से आगे रहे लोग घायल होकर बच गए। मृतकों और घायलों के घर वालों को सूचित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad