Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल, पुरानी रंजिश 'छह लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा

SV News

प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। यमुनानगर के कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना 8 मार्च 2026 को सुबह करीब 9 बजे नचना गांव में हुई, जब अशोक यादव अपने खेत में गए थे।
पीड़ित के भाई अनिल कुमार यादव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, गांव के ही राजू यादव, मनोज यादव, राहुल यादव, शिवम यादव, हिमांशु यादव और राजमणि यादव ने सरसों के खेत में घात लगाकर अशोक यादव पर हमला किया। उन्होंने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से अशोक को बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें अंदरूनी और बाहरी चोटें आईं।
शोर सुनकर जब आसपास के लोग और पीड़ित के परिजन बचाव के लिए पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी हमलावर पक्ष ने अनिल कुमार यादव के घर पर पत्थर फेंके और दरवाजे पर चढ़कर अपशब्द कहे। वे कटवासा आदि लेकर घर को चारों तरफ से घेर लिया।
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। कौंधियारा थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि मारपीट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad