Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अलविदा नमाज के चलते शंकराचार्य मामले की सुनवाई आज मुश्किल, कार्य से विरत हैं वकील

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। ज्योतिष्ठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मामले में जिला न्यायालय में शुक्रवार को सुनवाई होनी है। आज अलविदा नमाज होने के कारण अधिवक्ता हड़ताल पर हैं या फिर कार्य से विरत हो गए हैं। ऐसे में आज शायद ही शंकराचार्य मामले में सुनवाई हो सके। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज दो मामलों में सुनवाई के लिए 13 मार्च की तारीख मुकर्रर की गई थी। पहला मामला पॉक्सो एक्ट से संबंधित है जिसमें अदालत ने दोनों पक्षों को लिखित बयान मांगा है। वहीं दूसरा मामला शंकराचार्य का वीजा पासपोर्ट जब्त करने की मांग को लेकर है ताकि वह विदेश न भाग सकें। दोनों मामले में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad