Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कलियुगी मां ने अपने पांच माह के बेटे की चाकू से गोद कर की निर्मम हत्या, अरेस्ट

  

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगापार के सरायममरेज थानांतर्गत पिलखिनी पुरे जयसिंह गांव में रहने वाले संतोष कुमार की पत्नी मनोरमा ने अपनी पांच माह के बेटे ईश्वर की बुधवार शाम हत्या कर दी। चाकू से उसके शरीर पर कई वार किए। उसके शव को भूसे व पुआल के नीचे छिपा दिया।

गुरुवार सुबह शव मिलने के बाद स्वजन व ग्रामीणों में खलबली मच गई। पुलिस ने मनोरमा को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किन कारणों से उसने बेटे की हत्या की है। मृतक का पिता भी कुछ नहीं बता पा रहा है।

पिलखिनी पुरे जयसिंह गांव निवासी संतोष कुमार मजदूरी करता है। उसकी पांच वर्ष पहले शादी हुई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही पत्नी कहीं चली गई। इधर करीब दो वर्ष पहले संतोष कुमार ने जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर थानांतर्गत इटारा गांव की रहने वाली मनोरमा से विवाह किया। लगभग पांच माह पहले मनोरमा ने एक पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम ईश्वर रखा गया।

बुधवार रात करीब आठ बजे संतोष काम के बाद घर आया। बेटे को न देखकर उसने पत्नी से पूछा तो उसने बोला कि बेटे को मार डाला है। उसने लाश दिखाने की बात कही तो वह पहले तालाब पर ले गई। यहां संतोष कुमार व आसपास के ग्रामीणों ने बच्चे को खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रातभर इधर-उधर बच्चे की तलाश होती रही।

गुरुवार सुबह घर में बने एक कमरे में जिसने भूसा व पुआल रखा जाता था, वहां खोजबीन शुरू हुई तो वह बच्चे का शव मिल गया। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। बच्चे की लाश मिलते ही ग्रामीण हतप्रभ रह गए। मनोरमा को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी जंघई शरद सिंह ने बताया कि महिला ने अपने बेटे की हत्या की है। उसने किन कारणों से ऐसा किया, यह अभी साफ नहीं है। उससे पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad