Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजन

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड प्रयागराज द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को ग्राम सभा ढोकरी फूलपुर में मुख्य अतिथि अमरनाथ यादव,चेयरमैन फूलपुर व विशिष्ट अतिथि अनिल मौर्या पूर्व मण्डल अध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना,माटीकला टूल किड्स वितरण योजना, के बारे में गांव वालों को बताया गया किस तरीके से लोग इस योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, काफी की संख्या में गांव वाले मौजूद थे। इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल शर्मा व सुनील कुमार, आशीष यादव, दिनेश चंद्र दुबे, रामलाल, अभिषेक त्रिपाठी, हिमांशु यादव आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad