Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गैस उपभोक्ताओं को राहत की खबर, सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने पर ऐसे करें ऑफलाइन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत वाली सूचना है। पेट्रोलियम मंत्रालय के पोर्टल पर ऑनलाइन गैस बुक नहीं हो पा रही है तो गैस एजेंसी पर ऑफलाइन बुकिंग करा सकते हैं। एजेंसियों पर यह सुविधा दी जा रही है। बुकिंग के दो-तीन दिन बाद डिलेवरी दी जा सकती है। कोई वितरक यह सुविधा नहीं देता तो कंट्रोल रूम को काल कर सकते हैं।

कंट्रोल रूम के नंबर

8299632748, 7388036037, 8853522200, 8026271301

आइओसीएल का धीरे चल रहा सर्वर

आइओसीएल का सर्वर धीरे चल रहा है, जिससे उपभोक्ता ऑनलाइन गैस सिलिंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए ऑफलाइन सुविधा दी गई है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी ने केवाईसी अपडेट नहीं की है तो 300 रुपये की सब्सिडी खाते में नहीं पहुंचेगी। हर नौवें सिलिंडर पर यह प्रक्रिया करनी होती है। 

घर बैठे आप करा सकते हैं केवाईसी 

केवाईसी घर बैठे भी कर सकते हैं। कंपनी के एप पर यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। अपने एलपीजी हाकर के माध्यम या अपने एलपीजी एजेंसी पर जाकर भी बायोमीट्रिक आधार केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। 31 मार्च से पहले बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही लाभार्थी को अगले वित्तीय वर्ष में सब्सिडी के साथ सिलिंडर मिल पाएगा। एक वर्ष के अंतराल पर लाभार्थी सत्यापन नहीं करता है तो रिफिल के लिए रोकी गई सब्सिडी स्थायी रूप से समाप्त कर दी जाएगी।

गैस की कमी नहीं है: डीएम

डीएम मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि गैस की कमी नहीं है, जिन उपभोक्ताओं की 25 दिन की अवधि पूरी हो गई है, उनके लिए ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा है। दो-तीन में डिलीवरी दी जा रही है। जमाखोरी अथवा कालाबाजारी न होने पाए, इसके लिए अफसरों की टीमें लगा दी गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad