अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान में खेली गई फूलों की होली
हनुमानगंज, प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान के किसान सभागार में परंपरागत होली समारोह का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
संस्था के अध्यक्ष पूर्व मंत्री राम दुलार पटेल ने अध्यक्षता करते हुए कहा होली समरसता का पर्व है। हमें मिल जुल कर रहना चाहिए। विधायक हर्षवर्धन वाजपेई, संस्था के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल, पूर्व शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी, संस्था की महामंत्री अनिता सचान, समाजसेवी श्याम सुंदर पटेल, घनश्याम सिंह पटेल, ज्ञान सिंह पटेल, राम कैलाश सिंह आदि ने कहा होली पर्व हमें वैमनस्यता की जगह सामंजस्यता की सीख देती है। संचालन रतनराज सिंह व धन्यवाद डॉ आरबी सिंह ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले कवियों ने हास्य व्यंग की कविताओं से शमां बांध दिया। कवि मंच का संचालन कर रहे अशोक सिंह बेशरम सहित लालजी सिंह देहाती, मकदूम फूलपुरी, योगेश झमाझम, नजर इलाहाबादी आदि ने अपनी रचनाओं से खूब गुदगुदाया। अंत में फूलों की होली खेली गई। मास्टर दूधनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह, राकेश सिंह, जंग बहादुर मौर्य, बेला सिंह, लालता सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, घनानंद पटेल, हरिशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
