Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा तहसील समाधान दिवस में सोते दिखे अधिकारी, व्यवस्था पर उठे सवाल

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मेजा तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान उस समय अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई जब फरियादियों की समस्याएं सुनने के बजाय कुछ अधिकारी सोते हुए नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।


बताया जा रहा है कि मांडा क्षेत्र में तैनात एक आंगनवाड़ी की महिला सुपरवाइजर, स्वास्थ्य विभाग की एक महिला अधिकारी तथा दिव्यांग स्कूल के एक शिक्षक समाधान दिवस के दौरान ही नींद लेते हुए कैमरे में कैद हो गए। वहीं दूसरी ओर दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे गरीब फरियादी अधिकारियों के जागने का इंतजार करते नजर आए।

sv news


सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना है, लेकिन इस तरह की लापरवाही व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं हैं, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा।

फिलहाल इस मामले में उच्च अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad