मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। क्षेत्र के चर्चित पत्रकार राजेश कुमार बाबा चाइना की माता जी का रविवार सुबह निधन हो गया। निधन का समाचार सुनकर गांव, आस-पड़ोस एवं पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी माता राजकुमारी देवी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। वह अपने पीछे बेटे राजेश कुमार (बाबा चाइना) व नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गोलोकवासी हो गई। रविवार सुबह करीब नौ बजे पत्रकारों ने शोक सभा कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। राजकुमारी देवी करीब (68) वर्ष की थी। शोक सभा में राजेश शुक्ल, राजेश सिंह, दीपक शुक्ला, राम कैलाश विश्वकर्मा, श्रीकान्त यादव, अतुल तिवारी, विमल पाण्डेय, उमेश चन्द्र सोनी, राजेश विश्वकर्मा, राजू दुबे सहित कई पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। रविवार सुबह 11 बजे छतवा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
