Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पेट्रोल पंप कर्मियों ने पुलिसकर्मी के बेटे‌ को हाकियो से पीटा, गंभीर

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के हनुमानगंज (अंदावा) स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर शाम जमकर बवाल हुआ। नसीरापुर निवासी पुलिसकर्मी राजेश सिंह का बेटा नवनीत अपनी बहन के साथ पेट्रोल लेने गया था। महज ₹190 के भुगतान को लेकर हुए विवाद में पंप कर्मियों ने आपा खो दिया और नवनीत पर हाकी से हमला कर दिया। हाकी के वार से युवक के हाथ में आई गंभीर चोटें। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता के मुताबिक, तहरीर मिल चुकी है और जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था के बीच सरेआम हुई इस मारपीट से इलाके में हड़कंप है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad