ICC ने 8 खिलाड़ियों के साथ शॉर्टलिस्ट किया; न्यूजीलैंड के 2 प्लेयर्स शामिल
अहमदाबाद। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग होनी है। फाइनल से पहले ही आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए 8 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है।
प्ब्ब् के नोमिनेशन में भारत के संजू सैमसन का भी नाम है। जिन्होंने टूर्नामेंट में महज 4 मैच खेले, लेकिन 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से 232 रन बना दिए। वे भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।
प्लेइंग-11 में मौका तक नहीं मिल रहा था
टी-20 वर्ल्ड कप जब शुरू हुआ तो भारत की प्लेइंग-11 में संजू सैमसन का नाम नहीं था। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने उतरे, वहीं तिलक वर्मा को नंबर-3 पर चांस मिला। नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक बीमार हो गए, उनकी जगह संजू शामिल हुए। सैमसन 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए।
अभिषेक जब फिट होकर आए तो सैमसन को बाहर कर दिया गया। पाकिस्तान, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सैमसन बेंच पर ही रहे। सुपर-8 स्टेज में भारत ने अपना पहला मैच गंवा भी दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैनेजमेंट ने रिंकू सिंह की जगह सैमसन को मौका दिया और संजू से ही ओपनिंग भी कराई।
सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी मैच में 24 रन बनाए। वेस्टइंडीज के सामने अगला मैच नॉकआउट की तरह था, सैमसन ने यहां 97 रन की नॉटआउट पारी खेली और भारत को 197 रन का टारगेट चेज करवाया। संजू ने फिर सेमीफाइनल में भी 89 रन बनाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वे 4 ही मैचों में 16 छक्के लगा चुके हैं।
पाकिस्तान के साहिबजादा भी रेस
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का नाम भी है। उन्होंने 2 शतक लगाकर 383 रन बनाए। यह एक टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी प्लेयर्स से बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। हालांकि, उन्हें टीम के बाकी प्लेयर्स का साथ नहीं मिला और टीम नॉकआउट राउंड में एंट्री नहीं कर सकी।
रेस में शामिल बाकी 6 प्लेयर्स की परफॉर्मेंस
विल जैक्स, इंग्लैंडः 226 रन और 9 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन।
लुंगी एनगिडी, साउथ अफ्रीकारू 12 विकेट लेकर अफ्रीकी टीम के सबसे सफल गेंदबाज।
ऐडन मार्करम, साउथ अफ्रीकाः कप्तानी पारी खेलते हुए 286 रन बनाए।
रचिन रवींद्र, न्यूजीलैंडरू 128 रन और 11 विकेट लिए, कीवी टीम की रीढ़ बने।
टिम साइफर्ट, न्यूजीलैंडरू 274 रन बनाकर न्यूजीलैंड को फाइनल तक पहुंचाया। 3 फिफ्टी, 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने।
शेडली वान शाल्कविक, अमेरिकाः ग्रुप स्टेज के 4 ही मैच में 13 विकेट लिए, टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर हैं।
विल जैक्स ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, लेकिन टीम भारत से हार गई। जैक्स टूर्नामेंट में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
विल जैक्स ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, लेकिन टीम भारत से हार गई। जैक्स टूर्नामेंट में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
वोटिंग शुरू, एक्सपर्ट भी तय करेंगे विजेता
आईसीसी ने 8 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट कर उनकी वोटिंग शुरू कर दी है। फैंस प्ब्ब् की वेबसाइट पर जाकर अपने फेवरेट प्लेयर को वोट दे सकते हैं। फैंस वोटिंग के अलावा प्ब्ब् पैनल में शामिल क्रिकेट एक्सपर्ट्स और कॉमेंटेटर के वोट के आधार पर तय होगा कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन बनेगा। रिजल्ट फाइनल मुकाबले के बाद बताया जाएगा।