प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सर्वाेदय नगर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मातृ भारती द्वारा श्होली मिलन कार्यक्रम श् का आयोजन बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता विद्यालय के छात्रों की माताओं और मातृ शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ भारती की संरक्षिका सीमा जायसवाल, नीलम गुप्ता, प्रथम सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ। विद्यालय की शिक्षिका बहिनों ने अतिथि माताओं का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण श्होली आई रेश् और श्फागश् के गीतों से भक्तिमय और आनंदित हो उठा। समारोह में उपस्थित महिलाओं और शिक्षिकाओं ने पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। शिक्षिका बहनों ने होली के आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि माँ ही बच्चे की पहली गुरु होती है, इसलिए समाज में संस्कारों के प्रसार के लिए मातृ शक्ति का ऐसे उत्सवों में शामिल होना आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी को जलपान और मिष्ठान वितरित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिका बहनें, बड़ी संख्या में अभिभावक महिलाएं और प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
