Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पुलिस कमिश्नर का सख्त संदेश: लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, छवि के आधार पर ही मिलेगा चार्ज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कमिश्नरेट प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के बाद कार्यभार संभालते ही पुलिस आयुक्त पीयूष मोड़िया ने विभाग में सख्त तेवर दिखा दिए हैं। उन्होंने साफ संदेश दिया है कि कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक कमिश्नर ने स्पष्ट कहा है कि अब थानों और शाखाओं में उसी अफसर को तैनाती दी जाएगी जिसकी छवि बेदाग और जनता के बीच अच्छी होगी। लगातार हो रहे निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले इसी बड़े सर्जरी का हिस्सा माने जा रहे हैं।

कमिश्नर की इस कार्यशैली से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम जनता में उम्मीद जगी है। विशेषकर यमुनानगर जोन की जनता को अब आस है कि लंबे समय से एक ही थाने में जमे मठाधीश बने दरोगा और सिपाहियों पर भी जल्द सर्जरी होगी।

जनता का कहना है कि कई थानों में सालों से जमे पुलिसकर्मियों ने अपना नेटवर्क बना रखा है, जिससे निष्पक्ष कार्रवाई प्रभावित होती है। यदि नए कमिश्नर का यह अभियान इसी तरह जारी रहा तो प्रयागराज को भ्रष्टाचार मुक्त और जनता के प्रति जवाबदेह पुलिसिंग का सपना जरूर साकार होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad