Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मुसहर बस्ती में पहुंचकर शिवसेना प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी ने मनाई फूलों की होली

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। होली के पावन पर्व पर जहां एक ओर लोग अपने-अपने घरों और मोहल्लों में रंगों के साथ त्योहार की खुशियां मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर शिवसेना (एनडीए गठबंधन) की प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर होली का पर्व मनाया।

sv news


रुचि अभिषेक तिवारी अपनी टीम के साथ मेजा क्षेत्र की मुसहर बस्ती पहुंचीं, जहां उन्होंने पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी बस्ती के लोगों के साथ फूलों की होली खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों और महिलाओं को रंग, पिचकारी, गुझिया व अन्य मिष्ठान वितरित किए। उनके इस प्रयास से बस्ती के लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

त्योहार के मौके पर बस्ती के लोगों ने भी रुचि तिवारी का स्वागत किया और उनके साथ मिलकर होली का आनंद लिया। क्षेत्र में लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण रुचि अभिषेक तिवारी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। क्षेत्र के लोग उन्हें स्नेहपूर्वक “मेजा की बेटी” के नाम से संबोधित करने लगे हैं।

रुचि अभिषेक तिवारी ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और समानता का संदेश देने वाला पर्व है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक खुशियां पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की मंशा है कि समाज के सबसे कमजोर और वंचित वर्ग के चेहरे पर भी मुस्कान आए। सरकार की नीतियां गरीबों, दलितों और जरूरतमंदों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार तभी सार्थक होते हैं जब समाज के हर वर्ग के लोग उसमें शामिल होकर खुशी मनाएं। आगे भी वह इसी तरह समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उनकी खुशियों में शामिल होती रहेंगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोज यादव, रतन कुमार, विनोद गुप्ता, रोहन तिवारी, रौनक तिवारी, शिव बाबू, हौसला यादव, दीपक गौड़, चौकी प्रभारी जेवनिया सुमित त्रिपाठी सहित दर्जनों लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad