प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव के सामने रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे लाइन पार करते समय 12 वर्षीय किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान राज यादव (12) पुत्र रामतौल, निवासी पचदेवरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राज दोपहर करीब 12 बजे बाजार सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही करछना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
