Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

आज से शुभारंभ होगा शक्ति पीठ मां कल्याणी देवी का प्राचीन वार्षिक मेंला

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। महाशक्ति पीठ मां कल्याणी देवी के मंदिर में चौत्र कृष्ण अष्टमी का वार्षिक मेंला 10 मार्च से 12 मार्च तक होगा। एवं मुख्य अष्टमी का मेला 11 मार्च को होगा।इस अवसर पर अष्टमी प्रातः 4 बजे मां कल्याणी की मंगल आरती के पश्चात दर्शन पूजन के लिए मंदिर के पट खोल दिया जाएगा एवं पूजन का क्रम मध्यान्ह 2 बजे तक चलेगा और 3 बजे से 5 तक मां कल्याणी का महाभिषेक नौचंडी दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं कुमारी कन्याओ का पूजन एवं हवन होगा और शाम 7 बजे मां कल्याणी का महा श्रृंगार का दर्शन संपूर्ण रात्रि भक्तों को प्राप्त होगा। मंदिर के पुजारी पं सुशील पाठक ने बताया कि इस अवसर पर मां कल्याणी का श्रृंगार संपूर्ण स्वर्ण आभूषणों से महिषासुर मर्दिनी के स्वरूप में किया जाएगा और पूरे मंदिर की सज्जा विविध प्रकार के फूलों फलों और मेवा द्वारा किया जाएगा और मेला क्षेत्र में संपूर्ण रात्रि भगवती जागरण और लोकगीत का आयोजन किया मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न समुदाय के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से बाजे गाजे के साथ मां कोई निशान चढ़ाने भक्तगण आएंगे और 10 मार्च और 12 मार्च को शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक मां कल्याणी जी नवींन दर्शन श्रृंगार का दर्शन होगा । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad