Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में कैलाश खेर के गीतों पर झूमे दर्शक

sv news

सरस मेला-2026 के दूसरे दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित राष्ट्रीय सरस मेला-2026 के दूसरे दिन प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपने लोकप्रिय गीतों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक, पार्टी पदाधिकारी, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेले में दूर-दूर से आए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपने लोकप्रिय गीतों से समां बांध दिया। उन्होंने मंच से अपनी प्रस्तुति दी, दर्शक झूमते नजर आए और पूरे पंडाल में तालियों की गूंज सुनाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले के माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

sv news

अपने संबोधन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में माफियागिरी खत्म कर दी गई है और आगामी चुनाव में जिले की सभी 12 विधानसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है।

गैस की कथित किल्लत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि प्रदेश में गैस की कमी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि Akhilesh Yadav गैस की किल्लत को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं और जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने बताया कि 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस मेले में 9 राज्यों और उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों से आई स्वयं सहायता समूहों की “दीदियां” भाग ले रही हैं। मेले में ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद और अन्य घरेलू वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं, जिन्हें लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सरस मेला लगातार 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए कलाकार प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इस आयोजन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है।

मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad