Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में यूपी के खिलाड़ियों का जलवा

sv news

जीते दो रजत और तीन कांस्य पदक

लखनऊ (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश के कराटे खिलाड़ियों ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कियो नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत व तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।

टूर्नामेंट में मथुरा के अरुण कुमार ने अंडर-21 बालक कुमिते के 84 किग्रा से अधिक भारवर्ग में रजत पदक जीता, जबकि वाराणसी की शशिकला मौर्या ने बालिका अंडर-21 काता में रजत पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लिए पुरुष सीनियर टीम काता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने कांस्य जीता। वाराणसी की आकांक्षा ने बालिका अंडर-21 कुमिते के 61 किग्रा से कम भार वर्ग में और नोएडा के ठाकुर चौहान ने बालक अंडर-21 कुमिते के 75 किग्रा से कम भारवर्ग में कांस्य पदक जीते।

पदक विजेताओं को कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन (कियो) के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा ने पुरस्कृत किया। उत्तर प्रदेश के पदक विजेताओं को कराटे एसोसिएशन आफ यूपी के चेयरमैन कुणाल सिल्कू, अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी और महासचिव जसपाल सिंह बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad