Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बदला मौसम का मिजाज, अगले एक-दो दिन में बारिश के आसार

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  एक बार फिर मौसम का मिजाज संगम नगरी में बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बादल छाने लगे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे चढ़ते तापमान में गिरावट भी होगी।  

न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

रविवार 15 अप्रैल को शहर में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार या मंगलवार के आसपास प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

मौसम अचानक बदलने का कारण क्या है?

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं महासागर अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर सुनीत द्विवेदी का कहना है कि ऊपरी वायुमंडल में बने ट्रफ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इस प्रणाली के प्रभाव से अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में भी लगभग तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है और गर्मी का असर अस्थायी रूप से कम हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए यह अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में ठंडक बढ़ सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad