Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

8 मार्च को प्लेन से दिल्ली नहीं जा पाएंगे...प्रयागराज से विमान में सीटें खत्म

sv news


टिकट बिक्री बंद; शोल्ड आउट का नोटीफिकेशन

प्रयागराज (राजेश सिंह)। ट्रेन के बाद अब विमानों में भी सीटें खत्म हो गई हैं और टिकट बिक्री बंद कर दी गई है। रविवार को प्रयागराज से नई दिल्ली जाने के लिए इंडिगो की एकमात्र उड़ान की सभी सीटें बुक हो चुकी हैं और विमानन कंपनी ने टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी है। वेबसाइट पर बकायदा शोल्ड आउट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

शुक्रवार से टिकट बिक्री बंद है

8 मार्च यानी रविवार को प्रयागराज से अपराह्न 3.10 बजे दिल्ली के लिए विमान उड़ान भरेगा और एक घंटा 25 मिनट बाद शाम 4.35 बजे दिल्ली पहुंच जाएगा। इस विमान में शुक्रवार से ही टिकट बिक्री बंद हो गई। वहीं, सोमवार से सीटें तो मिल रही हैं लेकिन किराया लगभग साढ़े आठ हजार रुपये है। सामान्य दिनों में यह किराया चार हजार के आसपास रहता है।

मुंबई का किराया साढ़े 11 हजार, बेंगलुरु का 17 हजार

प्रयागराज से मुंबई विमान का किराया साढ़े 11 हजार रुपये पार कर गया है। वहीं, बेंगलुरु के किराये ने जबरदस्त उछाल लगाई है और सोमवार 9 मार्च को एक सीट का किराया 17 हजार रुपये पहुंच गया है। रविवार तक इसके 20 हजार पार कर जाने की संभावना है। मंगलवार को इसका किराया घट कर सात हजार रुपये आ गया है लेकिन आगे के दिनों में फिर से वृद्धि हो रही है। बेंगलुुरु के यह विमान दोपहर 12.55 बजे उड़ान भरकर पौने तीन घंटे बाद अपराह्न 3.40 बजे बेंगलुरु लैंड करता है।

भुवनेश्वर के लिए एक टिकट साढ़े 9 हजार रुपये में 

जबकि भुवनेश्वर के लिए एक टिकट खरीदने पर साढ़े नौ हजार रुपये चुकाने होंगे। हैदराबाद के लिए रविवार 8 मार्च को सीधी उड़ान नहीं है, जो कनेक्टिंग विमान है उसका किराया 22 हजार रुपये है। हालांकि अधिकांश शहरों के किराये में 9 मार्च से कमी भी देखी जा रही है। दिल्ली का किराया लगभग छह हजार रुपये, भुवनेश्वर का किराया साढ़े सात हजार रुपये और मुंबई का किराया भी लगभग सात हजार रुपये है। एलाइंस एयर की फ्लाइट रविवार व सोमवार को नहीं है, जबकि मंगलवार को तीन हजार रुपये किराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad