Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है: कमर आलम

sv news

उतराव प्रयागराज। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा कमर आलम ने विधानसभा प्रतापपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान 14 अप्रैल को क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ बाबा साहब की जयंती मनाई गई।

बताया जाता है कि प्रतापपुर विधानसभा के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी कमर आलम ने चका, डुढूंआ, समोधीपुर समेत कई गांवों में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, समानता और अधिकारों की लड़ाई में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है।

इस अवसर पर सपा नेता नबाबा मंसूरी, डॉ. कौशर, संतोष कुमार, राय साहेब, इम्तियाज अहमद और शंभू दादा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लू राम गौतम ने किया। सभी वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad