Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सेंट्रल एकेडमी के विद्यार्थियों का परिणाम रहा शानदार

sv news

झूँसी, प्रयागराज (राजेश सिंह)। आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल एकेडमी के विद्यार्थियों ने कक्षा दस के घोषित परिणामों में शानदार सफलता प्राप्त की । विद्यालय के निदेशक एस. के.तिवारी ने बताया कि छात्रा कौशिकी शर्मा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद में दूसरा व विद्यालय में  सर्वोच्च  स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार सत्यम पाठक ने 97.6 % ,  मानसी यादव ने 97.6% , आर्याही सिंह ने 97.4 %, आरोही मिश्रा ने 97.2 %, प्लाक्षा अग्रवाल  ने 97.2% , आशुतोष मिश्रा ने 96.8%, , मानस गुप्ता ने 96.8% , आयुषी मिश्रा ने 96.4%, दिव्या ने 96.4%, इच्छा यादव ने 96.2% व अंजली यादव ने 96%   अंक प्राप्त किए। निदेशक महोदय ने बताया कि विद्यालय के कुल 68 विद्यार्थियों ने 90 या 90 प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जबकि 22 विद्यार्थियों ने 95 या 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। बच्चों की इस शानदार सफलता पर निदेशक व प्रधानाचार्य  ने उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें हार्दिक बधाई दीं। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा सभी टॉपर्स सहित उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad