Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गंगा एक्सप्रेसवे के पास प्रयागराज समेत 11 जिलों में बनाए जाएंगे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

SV News

बदलेगी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक तस्वीर

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगा एक्सप्रेसवे के पास प्रयागराज समेत 11 जिलों में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने की योजना बनाई गई है। उद्देश्य है कि एक्सप्रेसवे के आसपास के ग्रामीण इलाकों में उद्योग, लॉजिस्टिक्स और कृषि आधारित कारोबार को बढ़ावा मिले और लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें।
प्रयागराज में जहां एक्सप्रेसवे शुरू हुआ है, वहां औद्योगिक और लॉजिस्टिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र विकसित किया जाएगा। रायबरेली और प्रतापगढ़ में औद्योगिक क्लस्टर अर्थव्यवस्था को नया आधार देगा। यहां डेयरी, फूड प्रोसेसिंग और कृषि आधारित उद्योगों के साथ लाजिस्टिक सुविधाएं विकसित करने की योजना है।
औद्योगिक कॉरिडोर का फायदा यह होगा कि विकास सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांवों और छोटे कस्बों तक पहुंचेगा। सड़क, उद्योग, वेयरहाउस और लाजिस्टिक पार्क एक साथ विकसित होने पर नई आर्थिक गतिविधियां जन्म लेंगी। छोटे कारोबार, ट्रांसपोर्ट सेवाएं, होटल-ढाबे और स्थानीय बाजार के तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad