Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पुलिस और बदमाशों के बीच तड़तड़ाई गोलियां, मुठभेड़ में घायल गोवध के आरोपित गिरफ्तार

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। जनपद के अंतू पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने गोवध के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। हालांकि अभी वह पकड़ में नहीं आया है।
अंतू के ग्राम रामगढ़ी गायघाट रोड से चमरौधा पुल की ओर जंगल के पास रविवार रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने रोका तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश घायल हो गया, जिसे मौके पर पकड़ लिया गया। हालांकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान सुलेमान पुत्र शहाबुद्दीन निवासी रामपुर कुर्मियान थाना कंधई प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए राजा प्रताप बहादुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, रस्सी व बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। 
क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज ने बताया कि अभियुक्त सुलेमान के विरुद्ध गोवध व गैंगस्टर एक्ट सहित बदमाश सुलेमान पर अभियोग पंजीकृत है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कांबिंग कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad