Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में वेतन की मांग को लेकर मुखर हुए शुआट्स के शिक्षक-कर्मचारी, किया प्रदर्शन

SV News

शुआट्स के मुख्य द्वार पर ताला जड़ किया प्रदर्शन

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बकाया वेतन की मांग को लेकर सैम हिंगिनबाटम कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआटस) के शिक्षकों और कर्मचारियों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। सुबह से ही एकत्र शिक्षकों और कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया, जिससे न कोई अंदर जा पा रहा है और न कोई बाहर निकल पा रहा था।
शुआट्स के शिक्षकों और कर्मचारियों का आरोप है कि 18 से 25 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बकाया वेतन की मांग को लेकर बीते कई महीने से प्रदर्शन चल रहा है। कई बार कुलपति समेत तमाम अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है।
बताया कि बीते सप्ताह सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता हुई थी, जिसमें कोई हल नहीं निकल पाया था। अधिकारियों ने आज सोमवार को वेतन रिलीज करने का आश्वासन दिया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया जा सकता है।
शिक्षक-कर्मचारियों का कहना है कि हम लोग लगातार अपना कार्य कर रहे हैं, इसके बावजूद वेतन नहीं दिया जा रहा है, जिससे अब घर चलना भी मुश्किल हो गया है। सुबह मुख्य द्वार पर ताला लगाने के बाद कर्मचारी वहां जुटे। फिलहाल काफी देर तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनसे वार्ता करने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad