प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के थरवई थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव में सोमवार की रात शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर मारपीट हो गई, जिससे दूल्हा समेत कई लोग जख्मी हो गए। मंगलवार को गांव की बजाय पड़िला महादेव मंदिर में शादी की रश्म करते हुए दुल्हन की विदाई की गई।
केवटिया गांव निवासी संबोधी की बेटी की शादी थी। सोमवार को बरात सोरांव क्षेत्र से आई थी। जयमाल के दौरान डीजे पर डांस करने के लेकर बराती-घरातियों में झगड़ा हो गया। बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी। इसमें दूल्हा साजन, उसके पिता अशोक और दुल्हन पक्ष के प्रदीप कुमार, संदीप, विशाल, ममता जख्मी हो गए। किसी तरह दूल्हा और उसके परिवार को सुरक्षित बचाया गया। इसके बाद मंगलवार को पड़िला महादेव मंदिर में शादी कराई गई। एसीपी थरवई अरुण पराशर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
