Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बरात-घरात में मारपीट के बाद दूल्हा व बराती बने बंधक, पंचायत के बाद बिन दुल्हन लौटे

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के होलागढ़ क्षेत्र के भगौतपुर खुटहना गांव में सोमवार रात आई खुशियाें की बरात झगड़ा और हंगामे में बदल गई। वर और वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद दूल्हा समेत कई बरातियों को बंधक बना लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में कई घंटे तक हुई पंचायत के बाद बिना दूल्हन बरात लौट गई। वर पक्ष ने जहां खाना खराब होने का आरोप लगाया, वहीं वधू पक्ष ने दहेज में कार मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
बताया गया है कि मऊआइमा के गढ़चंपा गांव निवासी कमल नारायण पटेल के बेटे अवधेश कुमार की बारात सोमवार रात खुटहना गांव आई थी। द्वार पूजन और नाश्ते तक सब ठीक रहा, लेकिन भोजन के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इससे मामला बिगड़ गया।
आरोप है कि वधू पक्ष ने दूल्हा अवधेश, उसके पिता, बहन समेत कई बरातियों को बंधक बना लिया। जेवर भी छीन लिए। इससे अफरातफरी मची रही। लड़की के पिता रमेश चंद्र ने वर पक्ष पर दहेज में कार मांगने का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा चला और फिर पुलिस की मौजूदगी में पंचायत भी हुई। हालांकि दोनों पक्ष राजी नहीं हुए और शादी टूट गई। इसके बाद बरात बिना दूल्हन के वापस चली गई।
मंगलवार को वर और वधू पक्ष ने एक-दूसरे पर आराेप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। प्रभारी निरीक्षक होलागढ़ वीरेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना की जानकारी पर पुलिस गई थी। बंधक बनाने की बात संज्ञान में नहीं आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad