प्रयागराज (राजेश सिंह)। मंडप छादन (छाजन) के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दूल्हे की मौत हो गई। बरात 21 अप्रैल को जानी थी। घटना के बाद वर और वधु पक्ष के खुशियों वाले घर में मातम छा गया। घटना शहर के कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर सदर बाजार की है। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे विवाह के लिए मंडप तैयार करते समय हुआ। अविनाश रेलवे में सहायक इंजीनियर था। बरात एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पीपलगांव में जानी थी। करंट लगने के बाद परिजन उसे स्थानीय अस्पताल में ले गए। हालत नाजुक होते देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे पीजीआई में ले गए जहां उसे नहीं बचाया जा सका।
सदर बाजार निवासी अविनाश पाल रेलवे में सहायक इंजीनियर था। शादी से पहले घर में बज रही शहनाई अचानक मातम में बदल गई। शुक्रवार रात करीब आठ बजे मंडप छादन के दौरान दूल्हा हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों के अनुसार घर की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। आनन-फानन में अविनाश को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूल्हे की मौत की खबर से वधू पक्ष में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की बात कही जा रही है।
