Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पेड़ के नीचे मिला शव; फैली सनसनी

SV News

पिता ने पड़ोस के परिवार पर हत्या का लगाया आरोप

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर क्षेत्र में बुधवार रात संदिग्ध दशा में 21 वर्ष की एक युवती की मौत हो गई। गुरुवार सुबह घर के पास पेड़ के नीचे शव मिलने से खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे लेकर घटनास्थल की छानबीन की। कुछ देर बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिवार के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ की।
पुलिस का दावा है कि युवती के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पिता ने पड़ोस में रहने वाले लाल बहादुर पटेल और उसके दो बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस दो संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
बताया गया है कि फूलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर सलेखुआ गांव निवासी 21 वर्षीय रेखा देवी की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। घर के पास ही पेड़ के नीचे उसकी लाश मिलने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। आशंका जताई गई है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। खबर मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
इस संबंध में रेखा देवी के पिता राजेंद्र ने पड़ोसी और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। हालांकि दो संदिग्ध युवकों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad