Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अधिवक्ता हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड के दूसरे आरोपी पुलिस बिंद उर्फ इंद्रासन को पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया है। 
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम दूसरे आरोपी की तलाश में लगी थी। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह को सूचना मिली कि आरोपी देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में छिपा हुआ है। पुलिस टीम वहां पहुंची। तब वह वहां से भागने लगा। 
भागते हुए आरोपी चंद्र दीपा के पास पुल पार करके खेत में पहुंचा। वहां पर पुलिस टीम को देख फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग किया, जिसमें हत्यारोपी इंद्रासन उर्फ पुलिस बिंद के दोनों पैर में गोली लगी। उसको मंडलीय अस्पताल लाया गया। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस और खोखा मिला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad