Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जिलाधिकारी ने स्विमिंग पूल के सौन्दर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा गुरुवार को जार्जटाउन स्थित स्विमिंग पूल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुसार निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया और सभी कार्यों को 1 माह में पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा बचे हुए कार्य को एक माह के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल के निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं आमजन को बेहतर स्वीमिंग की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा मानकों के पालन, साफ-सफाई तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्य की मॉनिटरिंग करने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा  सुचारू विद्युत आपूर्ति न होने एवं पूल में जलापूर्ति करने वाले सब्मर्सिबल के खराब होने की समस्या बतायी गई जिसपर उन्होंने नलकूप का रिबोर कराये जाने तथा सुचारु विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। 

इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad